|| Decoding “The Laws” by Plato With MJ Sir || Book – 4

Plato की “Laws” – पुस्तक 4

अगर आप एक नया राज्य बसाने जा रहे हों  तो सबसे पहले क्या तय करेंगे?

सेना?

राजधानी?

टैक्स?

Plato कहते हैं – नहीं। सबसे पहले तय करें कि नागरिकों को कैसे नैतिक और संयमी बनाया जाएगा। Book 4 में Plato एक नए राज्य की नींव डाल रहे हैं आत्मा के स्तर से।”

Book 4 के प्रमुख विचार:

1. एक नए राज्य की कल्पना — ‘Magnesia’ का जन्म

Cleinias एक नया राज्य बसाने की योजना बता रहे हैं, जिसका नाम Plato बाद में “Magnesia” रखते हैं। Plato इसे एक वास्तविक प्रयोगशाला (Laboratory) की तरह प्रस्तुत करते हैं  जहाँ वे अपने दर्शन को वास्तविक राज्य-व्यवस्था में रूपांतरित करते हैं।

2. राज्य का आकार और जनसंख्या

Plato कहते हैं: “राज्य न बहुत बड़ा हो, न बहुत छोटा।”

इतना हो कि उसमें व्यवस्था और न्याय कायम रह सके।”

•       Plato 5040 परिवारों की व्यवस्था का सुझाव देते हैं,

क्योंकि 5040 एक highly divisible संख्या है,

जिससे Taxation, Administration, और Military Division आसान हो जाता है।

3. संपत्ति का वितरण और नियंत्रण

Plato Wealth Inequality को राज्य के लिए खतरा मानते हैं। इसलिए वह सुझाव देते हैं:

        •       भूमि को समान रूप से बांटा जाए।

        •       भूमि न खरीदी जा सकती है, न बेची जा सकती है।

        •       धन की सीमाएँ तय की जाएँ कोई बहुत अमीर या बहुत गरीब न हो।

4. शासन प्रणाली — मिश्रित संविधान (Mixed Constitution) Plato Book 4 में पहली बार राजनीतिक व्यवस्था की संरचना प्रस्तुत करते हैं:

        •       न पूरी Democracy

        •       न पूरी Monarchy

बल्कि एक मिश्रित मॉडल, जिसमें Law is Supreme

प्लेटो के राज्य में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होगा।

5. शिक्षा और नैतिकता का केंद्रीय स्थान

Plato यहाँ बार-बार दोहराते हैं:

राज्य की आत्मा, उसकी शिक्षा प्रणाली में बसती है।”

        •       शिक्षा का उद्देश्य केवल बुद्धि का विकास नहीं,

बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मानुशासन और नागरिक कर्तव्यों की चेतना होना चाहिए।

6. धर्म और त्योहारों की भूमिका

Plato मानते हैं कि:

        •       धर्म और पूजा-पद्धतियाँ नैतिक अनुशासन में सहायक होनी चाहिए।

        •       त्योहार केवल आनंद के लिए नहीं

बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक शिक्षा का माध्यम हैं।

सार –

        1.     Plato Magnesia नामक आदर्श राज्य की नींव रखते हैं  जो न्याय, शिक्षा और संतुलन पर आधारित है।

        2.     राज्य की सफलता केवल सेना या सत्ता से नहीं,

बल्कि नागरिकों की आत्मिक गुणवत्ता से तय होती है।

        3.     Mixed Constitution, Equal Property, और Strong Education  यही Plato की स्थायी राज्य की परिभाषा है।

Book 4 से केवल इतना ही….

आपका

एमजे

Recent Posts

Whatsapp No.: +91 6262624121