-
19 June 2025
-
Posted By Vidhik Shiksha
-
Under Plato, हिन्दी
|| Decoding “The Laws” by Plato With MJ Sir || Book-2
|| Decoding “The laws” by Plato With MJ Sir ||
Book 2
“एक अच्छा नागरिक सिर्फ कानून से नहीं बनता…
बल्कि वह बचपन से संस्कारों और नैतिकता में ढलता है।
Plato की Laws की दूसरी पुस्तक में बताया गया है कैसे Music, Poetry, और Festivals भी राज्य की आत्मा गढ़ते हैं। आइए समझते हैं Plato का Moral Education Model
Book 2 के प्रमुख विचार:
- नागरिक का निर्माण बचपन से शुरू होता है
Plato के अनुसार: “राज्य के स्थायित्व की शुरुआत पालने से होती है, अदालत से नहीं।” बच्चों को जो कहानियाँ, गाने और खेल दिए जाते हैं वही उनकी आत्मा की दिशा तय करते हैं इसलिए राज्य को शिक्षा और खेल को नैतिकता से जोड़ना होगा।
- Pleasure (सुख) और Virtue (नैतिकता) का संतुलन
Plato पूछते हैं: “क्या जीवन का लक्ष्य केवल आनंद है?”
नहीं। वह कहते हैं: “अगर कोई समाज केवल सुख की खोज में डूब जाता है, तो वह धीरे-धीरे आत्म-विनाश की ओर बढ़ता है।”
नैतिकता के बिना आनंद = पतन।
- Festivals और Public Entertainment का नैतिक उद्देश्य Plato के अनुसार, त्योहार केवल मौज-मस्ती नहीं,
बल्कि नागरिकों के लिए “Moral Training Camps” हैं।
• Festivals में संगीत, नृत्य और खेलकूद होना चाहिए।
• लेकिन इनका उद्देश्य अनुशासन, आज्ञाकारिता और सहयोग सिखाना होना चाहिए।
राज्य को यह तय करना चाहिए कि जनता किस प्रकार के गीत गाए, कैसा संगीत सुने, और किस प्रकार की कविताएँ पढ़े।
- Music और Poetry — आत्मा के निर्माण का माध्यम
Plato जोर देते हैं:
• Music और Poetry आत्मा को स्वर और लय सिखाते हैं।
• ये व्यक्ति में संतुलन, सौंदर्य और अनुशासन भरते हैं।
• जिस राज्य में कला का पतन होता है, वहाँ नैतिक पतन भी निश्चित होता है।
- बच्चे किन खेलों में भाग लें यह भी राज्य तय करेगा
Plato कहते हैं: “खेल केवल शारीरिक नहीं, नैतिक विकास के लिए भी होते हैं। अगर बच्चे विद्रोही खेल खेलेंगे, तो वे आज्ञाकारी नागरिक नहीं बन सकते।” राज्य को ऐसे खेल विकसित करने होंगे जो Cooperation, Self-Control और Respect सिखाएँ।
Book 2 का निष्कर्ष (Conclusion):
1. Character Formation बचपन से शुरू होता है, न कि वयस्कता में।
2. Music, Poetry, Dance और Festivals को राज्य की नीति का हिस्सा बनाना होगा।
3. Pleasure पर नियंत्रण और Virtue की ओर प्रेरणा जरूरी है।
4. राज्य को शिक्षा और मनोरंजन के प्रत्येक पहलू को नैतिकता से जोड़ना होगा।
Book 2 से केवल इतना ही
आपका
✍एमजे